नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने सोमवार को रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी पंचायत के उर्दू मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में काफी अनियमितता पाई. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पाया कि विद्यालय में एमडीएम बंद है. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में नामांकन हुए छात्रों की संख्या से काफी कम है.

विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था भी अनुकूल नहीं है. विद्यालय की साफ सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं है. एसडीओ ने मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए साफ सफाई दुरुस्त करने एवं छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि हो इसको लेकर क्षेत्र में भ्रमण करने का निर्देश दिया

File Photo

मौके पर उन्होंने एमडीएम बंद होने के संबंध में भी प्रधानाध्यापक से पूछताछ की. प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले 23 सितंबर से ही विद्यालय में एमडीएम बंद है. एसडीओ ने इस संबंध में रंगरा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में तत्काल मध्यान भोजन आरंभ करने का निर्देश दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *