भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर जगदीशपुर एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक विष्णु दास से 3.55 लाख रुपये लूटकर भागलपुर की ओर फरार हो गए। घटना शुक्रवार दिन के करीब 10.50 बजे अंगारी मोड़ के समीप हुई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

विष्णु दास ने बताया की आम दिनों की तरह बलुआचक शाखा के एसबीआई बैंक से तीन लाख 55 हजार निकासी कर बैग में रख बाइक से जगदीशपुर आ रहे थे। इसी बीच मेरी बाइक का पीछा कर अंगारी मोड़ के पास तीन बदमाश मेरी बाइक को आगे से रोककर हथियार सटाकर पैसे लूटकर फरार हो गया।

इस दौरान मैंने विरोध किया लेकिन उनलोगों ने हथियार निकालकर मेरे साथ मारपीट करने लगे और एक राउंड फाइरिंग भी की। हथियार के डर से मैं कुछ नहीं कर सका और बदमाश पैसे से भरा बैग लेकर भागने में सफल रहा। इस दौरान मैं जख्मी भी हो गया। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया और ट्रकों का जाम भी लग गया।

पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज की जांच

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान एवं विधि व्यवस्था डीएसपी नेशार अहमद साह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और विष्णु दास से घटना की जानकारी ली। डीएसपी ने यूको बैंक पुरैनी एवं एसबीआई बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा और बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

एसएसपी आशीष भारती ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर विष्णु दास से पूछताछ की। विष्णु ने पुलिस को बताया की जिस बदमाश के पास हथियार था उसने अपने मुंह पर कपड़ा ढंक लिया था। पुलिस को देर शाम तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। घटना के बाद कजरैली, गोराडीह पुलिस ने भी जगदीशपुर पहुंच कर मामले की जांच की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet