भागलपुर| मोजाहिदपुर थाना के पास गुरुवार करीब पौने दस बजे ओवरटेक करने में ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। इसमें ट्रैक्टर का डाला पलट गया और ट्रक उसमें फंस गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बाल-बाल बच गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद सड़क जाम लगा गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने तुरंत यातायात टीओपी थानेदार को फोन कर क्रेन भेजने को कहा, ताकि वाहन को सड़क से हटवाया जा सके।

लोगों ने बताया कि दोनों वाहन उल्टा पुल से नीचे उतर रहे थे। ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में ट्रक ड्राइवर के आगे एक बाइक सवार आ गया, उसे बचाने में संतुलन बिगड़ गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *