कटिहारः अब तक तो आपने कई बदमाशों के किस्से सुने और देखे होगें. ज्यादातर आपराधियों के अपराध उसी तक सीमित रहते हैं. लेकिन क्या आपने खानदानी अपराधी को देखा है, जो खुद तो शातिर है ही उसका पिता भी ठीक उसी अपराध में कभी पुलिस के लिए सिरदर्द हुआ करता था.

आज हम आपको एक ऐसे ही आरोपी के बारे में बताएंगे जिसका पिता भी जिन्दा बम रखने और वारदात को अंजाम देने के आरोप में सलाखों की शोभा बढ़ाया करता था, अब बेटे को भी जिन्दा बम के साथ कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बम के साथ तीन गिरफ्तार
दरअसल, पूरा मामला कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने मो. शाकिब को जिन्दा बम के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी अपने गुर्गों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. उसी वक्त पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपी शाकिब के साथ दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

पिता भी सजायाफ्ता
आनन- फानन में पुलिस ने बम बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया. मजे की बात यह थी कि पुलिस ने जब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो सन्न रह गई, क्योंकि आरोपी का पिता भी इसी तरह के मामले में सजायाफ्ता है. पिता एक नंबरी, बेटा दस नंबरी निकला. आरोपी मो. शाकिब ने बताया कि बम फटने से एक बार उसके पिता बम की चपेट में आ गये थे. और बुरी तरह झुलसे भी गए थे.

एसडीपीओ का क्या है कहना
कटिहार सदर एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के पिता भी कभी बम के साथ गिरफ्तार किये गये थे. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शरू कर दी है. आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *