कटिहारः जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने मासूम बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है. परिजनों ने महिला की काफी खोज की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया. इसके बाद पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है.

मामला तेलता ओपी थाना क्षेत्र का हैं, जहां एक महिला अपने पांच साल के बेटे को घर में छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. महिला के पति ने बताया कि यह करतूत उसके गांव के ही एक युवक की है. जो उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर साथ में फरार हो गया है. महिला के घर छोड़कर जाने के बाद उसके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने बताया कि उन्होंने महिला की खोजबीन नाते-रिश्तेदारों से लेकर हर संभावित जगह किया लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा. थक-हारकर परिजनों ने महिला के अपहरण की प्राथमिकी तेलता ओपी में दर्ज करायी है. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. महिला की बरामदगी के लिये मोबाइल टावर लोकेशन की मदद ली जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *