सेमापुर (कटिहार): जिले के सेमापुर ओपी क्षेत्र के मोहनाचांदपुर पंचायत के संथाली टोला में प्रेमी युगल को खूटे में बांध कर चप्पल का माला व मुंडे हुए बाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में बाद में पंचायती कर दोनों को छोड़ देने की बात कही जा रही है। इस मामले को लेकर थाने में अब तक कोई आवेदन नहीं पड़ा है।

बताया जाता है कि मोहनाचांदपुर के संथाली में वहीं के भवानीपुर के एक शादीशुदा युवक का प्रेम प्रसंग संथाली में एक शादीशुदा महिला से चल रहा था। जिसे ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात्रि को दोनों को पकड़ कर खूंटे में बांध कर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट के साथ जूते का माला पहनाने का वीडियो भी वायरल किया गया। इस संदर्भ में ओपी प्रभारी विजेन्द्र कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने इस तरह की कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।


जानकारी मुताबिक दोनों पहले से शादीशुदा हैं। वहीं दोनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लगातार इलाके में चर्चा हो रही है। देखने वाली बात होगी कि वीडियो से जुड़े आरोपी पर क्या कुछ कार्रवाई होती है। पीड़ित पुलिस तक पहुंचते हैं या नहीं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *