बिहार के कटिहार में एक पंचायत का तुगलकी रवैया सामने आया है। पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को एक खेत में संदिग्ध हालत में पकड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों की जमकर पिटाई की गई। रात में ही पंचायत बुलाई गई और दोनों को हाथ बांधकर बैठाया गया। दोनों के परिवार को बुलाकर पंचायत ने शादी का फरमान सुना दिया। पंचायत ने बाकायदा वहीं सिंदूर मंगवाया और सबके सामने लड़के से लड़की की मांग भी भरवा दी।
Total Downloads: 160
सुबह होते ही पलट गई पंचायत
सबेरा होते ही सरपंच ने कहा कि दोनों तो नाबालिग हैं। ये तो गलत काम हो गया। इसके बाद पंचायत फिर से बैठी। इस बार पंचायत ने फैसला सुनाया कि लड़के के परिवार वाले लड़की को 2 लाख रुपए का मुआवजा दें। इसी के साथ पंचायत में ही लड़की के मांग को सिंदूर को पानी से धो दिया गया। जब लड़के वालों ने दो लाख रुपए देने से मना किया तो पंचायत ने उनकी जमीन लड़की वालों को दे दी।