दुमका-भागलपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को हादसा हुआ है। जामा थाना क्षेत्र के भटिनया पंचायत के समीप दुमका से भागलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दो मजूदरों के भी घायल होने की सूचना है।

ट्रैक्टर पर गोबर खाद व भूसी लदा था। ट्रैक्टर चालक कान में ईयर फोन लगाकर बगैर रेलवे फाटक के रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दरम्यान दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर यह घटना हुई है। वहां एक पगंडडीनुमा सड़क है। जिससे होकर ग्रामीण व वाहन अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू में लगी है। दुर्घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही।जानकारों के मुताबिक जिस तरह से यह हादसा हुई है। वह काफी खतरनाक है। इस हादसे में ट्रेन में सवार यात्रियों को भी खतरा हो सकता था।

मौके पर वाहन को हटाने में जुटे लोग।
मौके पर वाहन को हटाने में जुटे लोग।

हालांकि ट्रेन पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई है। ट्रैक्टर चालक की पहचान नीलचंद राय के रूप में हुई है। वह मधुबन तिलाटाड़ का रहने वाला था। हादसा इतना भीषण था कि पूरा ट्रैक्टर ही ट्रैक पर पलट गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। इसके अलावा रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ट्रैक पर पड़ा वाहन।
ट्रैक पर पड़ा वाहन।

मौके से वाहन को हटाने के लिए JCB की मदद ली जा रही है। घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक मामूली क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद भागलपुर से हावड़ा जाने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस को धीरे-धीरे क्रॉस कराया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *