नशे का आदी एक शख्स शराब नहीं मिलने पर जहरीला पदार्थ खाने लगा था। ये बात छुपाकर घरवालों ने उसकी आदत छुड़ाने के लिए उसकी शादी कर दी। शादी के बाद अच्छी और खूबसूरत पत्नी को पाकर वह खुश था और उससे बहुत प्यार करता था, लेकिन नशे की लत की वजह से उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव के साथ छह घंटे तक लिपटकर सोता रहा।
Total Downloads: 112
घरवालों को जब यह बात पता चली तो उन्हें हैरानी के साथ ही ग्लानि भी हुई। जिस बहू के हाथों से अभी मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था उसकी इस तरह से निर्मम हत्या कर दी। मृतका का नाम खुशबू बताया जा रहा है और उसकी मौत पर उसकी सास आशा देवी भी इस घटना के लिए अपने पुत्र को ही कोस रही हैं।
घटना कटिहार थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां पुरानी बाजार निवासी श्रवण साह के पुत्र की शादी कुछ ही दिनों पहले खूब धूमधाम से हुई थी। लेकिन, श्रवण साह के पुत्र इंद्रजीत साह का चाल चलन समाज में अच्छा नहीं था। नशा, लड़ाई-झगड़ा उसके व्यवहार में शामिल था।

शादी के बाद वह काफी सुधर गया था। वह अपनी पत्नी खुशबू से बहुत प्यार करता था, लेकिन किसी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी और हत्या के बाद इंद्रजीत बंद कमरे में तकरीबन छह घंटे तक लाश के साथ सोया रहा।
माना जा रहा है कि इंद्रजीत ने खुशबू की हत्या दिन में ही तकरीबन 12 बजे के करीब ही कर दी थी और पत्नी की मौत के बाद वह शाम तक उसके शव से लिपट कर सोया रहा। हत्या करने के बाद उसने भागने का भी प्रयास नहीं किया।
घरवालों को जब घटना की जानकारी शाम छह बजे मिली तो उसने घर में पड़ी नींद की गोलियां ढेर सारी खा लीं, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी।
हत्या की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि खुशबू को अपने पति के बारे में सभी बातें कुछ दिनों पहले ही हो गई थी और ये बातें वह मायके वालों को बताना चाहती थी, लेकिन इससे पहले ही वह क्रूर पति के हाथों मौत का शिकार बन गयी। हत्या की वजहों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोगों के मुताबिक शराबबंदी के बाद से वह नशे की गोलियां खाने लगा था। गोली के बाद इंद्रजीत को जब जहरीला पदार्थ खाने की लत लग गई तो उसे पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चिकित्सक कर रहे थे, तब वह उनसे जहर की सुई लगाने को बार-बार कह रहा था।
