कटिहार-बरौनी रेलखंड पर झंडापुर पूर्वी केबिन के 50 मीटर आगे रेल पटरी पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी शिवप्रसाद रमानी एवं रेल पुलिस पहुंची।

झंडापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं शव की पहचान झंडापुर वार्ड नंबर-11 ठाकुर टोला निवासी उमेश ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र संतोष ठाकुर के रूप में की गयी।

जानकरी के अनुसार युवक टहलने के निकला था। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। युवक का शव घर पहुंचते ही मां निर्मला देवी व पत्नी प्रेरणा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक को एक पांच माह की बच्ची है। लोगों में दिनभर चर्चा होती रही कि जब युवक टहलने गया था तो रेल पटरी पर कैसे पहुंच गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *