बिहपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बिहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्लेटफार्म पर चढ़ने के दौरान एक ननस्टॉप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 363
महिला की पहचान प्रखंड के औलियाबाद वार्ड नंबर एक जबदर टोला निवासी पंकज सिंह की पत्नी पूर्णिमा देवी के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका ने अपनी पोती सुप्रिया कुमारी को दो नंबर प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया और अपने भी चढ़ने का प्रयास करने लगी।
इसी दौरान महिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। वहीं प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
