खगड़िया-मानसी रेल खंड पर सोमवार की सुबह ट्रेन हादसा होते-होते बचा। दरअसल इस रेलखंड पर टूटी डाउन लाइन से ही मालगाड़ी गुजर गई। इसके बाद टूटी पटरी पर ट्रैक मैन की नजर पड़ी तो लाइन पर तुरंत परिचालन रुकवाया गया।
Total Downloads: 172
इस रेल खंड के 115 किलोमीटर खंभा संख्या 40-38 के बीच पटरी टूटी पायी गई। इस बीच 63344 डाउन समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर और एक डाउन मालगाड़ी खगड़िया रेलवे स्टेशन में ही खड़ी रही। डाउन लाइन पर लगभग एक घंटा परिचालन बाधित हुआ। ट्रैक तत्काल मरम्मत कर कॉशन पर 30 किलोमीटर की स्पीड निर्धारित कर ट्रेन परिचालन शुरू कर डिय गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत 7 जनवरी की देर रात भी इस रेलखंड पर डाउन लाइन पर 116 किलोमीटर के पास ही रेल पटरी में दरार आई थी। जिससे दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेसड तथा समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर सहित दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था।
इधर खगड़िया स्टेशन के एसएस मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक टूटने की सूचना पर डाउन लाइन पर परिचालन रोक दी गई। इसके बाद ट्रैक मरम्मत के बाद 30 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेनें चलायी जा रही हैं।

