पटना : निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर अर¨वद कुमार को 16 लाख रुपये घूस लेते दबोच लिया। अर¨वद कटिहार में कार्यपालक अभियंता के पद तैनात है। उन्हें पटना में नेहरू मार्ग (बेली रोड), अंबेडकर पथ, हरिचरण रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 401 से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

दरअसल, निगरानी टीम को इंजीनियर के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत मिली थी। आरोप की जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में जांच कर टीम को इंजीनियर की अकूत संपत्ति का भी पता चला है। हालांकि अभी तक कितनी संपत्ति का पता चला है इसकी पुष्टि निगरानी की टीम ने नहीं की है। लेकिन इंजीनियर की गिरफ्तारी से पथ निर्माण महकमे में हड़कंप मचा हैं।

घर पर ली जा रही थी रिश्वत : अरविंद को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी के अधिकरियों ने घर और कार्यालय पर भी छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति का भी पता चला है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 83 करोड़ की सड़क परियोजना के लिए एक फीसद कमीशन 83 लाख रुपये बतौर घूस की मांग की थी। इसी क्रम में अर¨वद सोमवार को पहली किस्त ले रहा था। पटना के एक ही अपार्टमेंट में इंजीनियर के दो फ्लैट हैं। निगरानी के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई को बाधित करने के लिए इंजीनियर ने भरपूर कोशिश की लेकिन उसकी एक न चली। अर¨वद से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम कटिहार कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

निगरानी टीम को देख अभियंता की प}ी और बेटे ने फूंक दिए झोला भर नोट

निगरानी की कार्रवाई के दौरान नोटों की गड्डी में आग लगाने का काम एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के परिवार वालों ने किया। प}ी व बेटे ने नोटों से भरे कई थैले को पलक झपकते ही बाथरूम ले जाकर आग लगा दी। कहा जा रहा है कि विजिलेंस को सुबूत न मिल सके इसलिए नोटों और कई दस्तावेजों को राख करने के बाद दूसरी मंजिल स्थित कमोड में बहा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *