कटिहार के सदर अस्पताल में कुदरत का अद्भुत करिश्मा देखने को मिला। इस करिश्मे को लोग कलयुग में भगवान का अवतार मानने लगे। दरअसल, सदर अस्पताल के प्रसूता विभाग में एक मां ने चार हाथों और चार पैरों वाले स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बड़ी बात है कि जन्म के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

इस नवजात को जन्म देनेवाली मां मुफ्फसिल इलाके के हफ्लागंज गांव की है। उसके पिता राजू साह खुद भी हैरान हैं। उसने बताया कि जांच के दौरान हुए अल्ट्रासाउंड में इन कठिनाइयों के संदर्भ में कभी कोई रिपोर्ट ही नहीं आई। डॉक्टरों ने भी उन्हें कुछ नहीं बताया कि गर्भ में पल रहे नवजात की स्थिति क्या है।

इस बारे में सदर अस्पताल की डॉक्टर शशि किरण ने कहा कि इसे अदभुत नहीं, फिजिकली दिव्यांग कहेंगे। गर्भावस्था के दौरान किसी कारणवश ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है। इसे ऑपरेशन कर प्रसूता के शरीर से बाहर निकाला गया है।

अस्पताल में इस नवजात की देखरेख करनेवाली वृद्ध कलावती का कहना है कि यह क़ुदरत का करिश्मा है। कलयुग में भगवान के अवतार ने जन्म लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *