नवगछिया  : तेतरी दुर्गा मंदिर में रविवार की रात एक अजीबो गरीब मामला सामने आया. वरमाला होने के तुरंत बाद लड़का मौके से फरार हो गया और लड़की पक्ष ने लड़के के साथ आये परिजनों और बारातियों को बंधक बना लिया. देर रात घंटों तेतरी दुर्गा मंदिर में हाइ वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. जानकारी के अनुसार इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को तो छोड़ दिया लेकिन लड़के के पिता और कुछ परिजनों को अपने घर लेते हुए. अब लड़की पक्ष शादी में खर्च किये गये रकम की मांग कर रहा है. जानकारी मिली है कि लड़की पक्ष कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र की है तो लड़की खगड़िया जिले के बैलदौर प्रखंड का है.

प्रत्यक्षदशियों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दोनों पक्ष आठ बजे तक तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंच गये थे. शादी के पहले की रस्म होने के बाद लड़के पक्ष की ओर से वरमाला कराने की मांग करने लगे. पहले तो लड़की वाले तैयार नहीं फिर लड़के वाले के जिद के आगे वरमाला करने को तैयार हुए. विधिवत वरमाला का कार्यक्रम शुरू हो गया. माला फेरी के महज कुछ देर बाद ही लड़का अपने दोस्तों के साथ बात चीत करने लगा और मौका देख कर वहां से खिसक गया. इधर मंडप भी तैयार था.

कटिहार से आये पंडित जी ने जब लड़का और लड़की को आने के लिए कहा. लड़की तो तुरंत आ गयी लेकिन लड़का नहीं आ पाया. उस समय लड़के के कुछ दोस्तों ने कहा कि फेश होने आस पास में गया होगा, आ जायेगा. जब एक घंटे तक लड़का नहीं आया तो लड़की वाले आक्रोशित हो गये तो पूरा माजरा खुल गया. लड़के के दोस्तों ने बताया कि लड़के को लड़की पसंद नहीं थी. लड़की के गाल पर काला दाग था इसलिए लड़का शादी करने को तैयार नहीं था.

इतना सुनते ही लड़की वालों ने सभी बारातियों को बंधक बना लिया. देर रात बारातियों को छोड़ दिया गया लेकिन लड़के के पिता और कुछ परिजनों को लेकर लड़की वाले अपने घर चले गये. दोनों गांवों के सूत्रों ने बताया कि लड़का अभी तक फरार है. लड़की वालों द्वारा दिये गये दहेज और किये गये खर्च की मांग की जा रही है. दोनों गांव के कई प्रभावशाली लोग मामले में सुलह कराने में लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *