नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर परीक्षार्थियों ने कब्जा जमा लिया। इस दौरान काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को रवाना किया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दरअसल रविवार को मेगा ब्लॉक लिया गया था। काफी देर से ट्रेन नहीं आने के कारण छात्रों की भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई थी। छात्र वन विभाग के वनरक्षी की परीक्षा देकर आ रहे थे। इसी बीच राजधानी ट्रेन आ गई। जिससे काफी संख्या में छात्र ट्रेन पर सवार हो गए। इससे ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी। सभी बोगियों में छात्रों की बेतहाशा भीड़ देख यात्रियों ने जीआरपी से इसकी शिकायत की। जीआरपी ने ट्रेन से छात्रों को बाहर निकाला। इस पर वे हंगामा करने लगे। बाद में किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। तब जाकर राजधानी एक्सप्रेस गंतव्य के लिए रवाना हुई।

मेगा ब्लॉक के कारण राजधानी सहित कई ट्रेनें लेट

नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अंडरपास निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। मेगा ब्लाक निर्धारित समय 10 बजे से साढ़े चार बजे तक लिया गया था। किंतु आज एक घंटा पूर्व साढ़े तीन बजे ही ब्लाक हटा लिया गया। इसके कारण कई ट्रेन रद रहीं। राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन विलंब से चलीं। कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली सवारी गाड़ी, समस्तीपुर से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी रद रही। अवध असम अप और डाउन एक्सप्रेस पांच घंटा विलंब से चली।

राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा लेट थी। टाटा लिंक एक्सप्रेस को बिहपुर स्टेशन तक ही चलाया गया। अगरतल्ला एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से आई। वहीं गरीब नवाज एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस को पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा के रास्ते चलाया गया। मेगा ब्लॉक को लेकर सोनपुर डिवीजन के एडीआरएम स्वयं नवगछिया स्टेशन पर कैंप कर रहे थे। इस कारण निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व मेगा ब्लाक हटा लिया गया। जिससे कई ट्रेन विलंब होने से बची।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights