खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में शामिल चार युवकों में एक को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
Total Downloads: 116
घटना रविवार रात की है। सोमवार की शाम पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों में शामिल उसरी गांव के रिकेश कुमार शर्मा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को करीब चार बजे शाम में उनकी बेटी सब्जी लाने घर से जमालपुर बाजार गई थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि उनकी बेटी भोजुआ गांव में है। जब वे बेटी से मिले तो वह बहुत ही घबराई और बदहवास थी। वहां जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने रिकेश कुमार शर्मा नामक एक युवक को पकड़कर रखा है। पीड़िता ने बताया कि रिकेश उसे अकेला देखकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जहां ले गया वहां चार युवकों में उसके साथ दुष्कर्म किया। इन युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि ये लोग मुझे दिल्ली में बेचने की बात कर रहे थे। इधर, गोगरी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

