खगड़िया में मानसी प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद के चुकती गांव स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की। देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने पिस्तौल के 14 खोखे बरामद किए हैं।

छापेमारी में पुलिस ने प्रमुख व उनके भाई के घर की गहन तलाशी ली। बताया गया कि इस दौरान पुलिस को घर की महिलाओं से कहासुनी भी हुई। सदर एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई छापेमारी में महेशखूंट, मुफस्सिल थाना सहित अन्य थानों की पुलिस छापेमारी में शामिल थी।

जिप अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी गई थी कि प्रमुख और उनके भाई द्वारा बेवजह दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की रात कार्रवाई कर छापेमारी की और 14 खोखे बरामद किए। जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने मानसी थाना में आवेदन देकर मानसी प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद उनके भाई विक्रम यादव व अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में कहा कि उनके घर पर उनकी सास का श्राद्धकर्म होना है। ग्रामीण आयोजन में शामिल नहीं हो, इसलिए दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। इधर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी में 14 कारतूस बरामद हुई है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं प्रमुख बलवीर चांद ने पुलिस प्रशासन द्वारा रात के अंधेरे में छापेमारी को गैर कानूनी बताया। पुलिस जानबूझ कर परेशान कर रही है। कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *