खगड़िया में ससुराल आए युवक की मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की है। वहीं हादसे के बाद खगड़िया-अलौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया हैं। शव को ग्रामीण उठाने नहीं दे रहे हैं। वे मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

बताते चलें कि अलौली थाना क्षेत्र स्थित डीह संझौती गांव निवासी पुरुषोत्तम राय के 30 वर्षीय पुत्र मुकुल कुमार अम्बा इचरूवा पंचायत के मोरकाही गांव स्थित अपने ससुराल आया था। मंगलवार की सुबह वह मार्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान इचरूवा गांव के समीप खगड़िया की तरफ से आ रही बालू लोडेड ट्रक ने उसे पीछे से रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि ट्रक का पहिया युवक की शरीर के बीचो बीच से गुजर गया, जिससे शव सड़क पर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। घटना के बाद शव की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। मगर हादसे की सूचना पर पहुंची भीड़ में शामिल लोगों ने मृतक की पहचान मोरकाही गांव निवासी आनंदी सिंह के दामाद के रूप में करते हुए मृतक के ससुराल वालों को इसकी सूचना दी।

इधर हादसे के जानकारी पर अलौली पुलिस मौके पर पहु़ंचकर क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

लोगों ने खदेड़ा तो चालक थाना में ट्रक खड़ी कर हुआ फरार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हल्ला करते हुए ट्रक को खदेड़ना शुरू किया तो ट्रक चालक लोगों के आक्रोश से बचने के लिए ट्रक को लेकर वहां से भागते हुए अलौली पहुंचकर थाना में ट्रक को खड़ी कर वहां से फरार हो गया। मामले में अलौली सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *