पटना से भागलपुर पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शाहकुंड अंचल के राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक अभिनंदन प्रसाद सिंह को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। इस कार्रवाई को निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को उनके तिलकामांझी स्थित पर छापेमारी कर अंजाम दिया। अभिनंदन प्रसाद सिंह के खिलाफ मोहम्मद इकबाल ने निगरानी मुख्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें राजस्व कर्मचारी पर दाखिल खारिज कराने के लिए एक लाख रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया था।

इसके बाद ही मुख्यालय के आदेश पर आरोपों की जांच और पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम को लीड करने की जिम्मेवारी DSP अरुणोदय पासवान को दी गई, जिसके बाद मंगलवार को यह टीम भागलपुर पहुंची। राजस्व कर्मचारी के आवास पर पूरा जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही शिकायत करने वाला शख्स रुपए लेकर पहुंचा और राजस्व कर्मचारी ने उसे लिया, वैसे ही निगरानी वहां पहुंच गई। निगरानी DSP अरुणोदय पासवान ने बताया कि एक किसान ने लिखित शिकायत की थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ प्रपत्र क गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

धावा दल का गठन

सरकार द्वारा राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय निगरानी समिति व धावा दल का गठन करते हुए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया गया है। लोग 0612- 2215344 और 776595326 पर कॉल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इसी शिकायत के आधार पर निगरानी टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *