नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत अंतर्गत खगड़ा गांव के अलकापुरी टोला में धूमधाम से भगवान कार्तिकेय की पूजा होती हैं. खगड़ा गांव में भगवान कार्तिकेय का मंदिर भी है जहां कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन खगड़ा सहित आसपास के इलाके के लोग भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना करते हैं. इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य मेला का भी आयोजन होता है. कार्तिकेय भगवान के पूजन को लेकर मंदिर मव तैयारी अंतिम चरण में है. खगड़ा के भगवान कार्तिकेय की इस मंदिर का इतिहास दो सौ वर्ष पुराना है.
Total Downloads: 105
मंदिर के स्थापना को लेकर आज भी दंतकथाओं में एक कहानी कही जाती है. कहा जाता है कि दो सौ वर्ष पहले खगड़ा अल्कापुरी टोला में चुनचुन कुमर और सत भैया के दो भाइयों ने मिलकर खेल-खेल में भगवान कार्तिकेय का मूर्ति बना कर पूजन कर रहे थे और जब मूर्ति उठाने का प्रयास किया गया तो उठा हीं नहीं. इसके बाद समाज के तथाकथित विद्वान जनों का ध्यान गया. इसके बाद सभी ने निष्ठा पूर्वक आरजू विनती कर भगवान का पूजन किया.

पूजन के इस खेल का दिन कार्तिक मास का पूर्णिमा था. कहा जाता है कि पूरे लगन और निष्ठा के साथ जो भी पूजते है उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. वर्तमान में इस पूजन की संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य रूप से उसी सत भैया परिवार की है लेकिन सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है. वहीं कार्तिक पूजा को लेकर निर्मल कुमार, अलोक कुमार, अतुल कुमार, राहुल कुमार, सहित सभी ग्रामीण पूजा की तैयारी में लगे हुए हैं.

