नवगछिया – कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलसचिव कर्नल नवीन कुमार, ज्योतिष विभाग के राम निहोरा राय कुणाल कुमार झा ने संयुक्त रूप से नवगछिया स्थित महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया का शनिवार को निरीक्षण किया. इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत छात्र छात्राओं ने स्वागत गान से किया गया.
Total Downloads: 105
अपने संबोधन में कुल सचिव नवीन कुमार ने कहा कि वह विद्यालय के पठन-पाठन और विधि व्यवस्था से संतुष्ट हैं. उन्होंने शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भरोसा दिलाया विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को हर संभव मदद किया जाएगा.

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बुद्धि प्रकाश ठाकुर, प्रभात कुमार झा, बुट्टी प्रसाद सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ बुद्धिनाथ चौधरी, निरंजन झा, नीरज कुमार, श्याम शंकर प्रसाद, ललित कुमार झा, प्रभाष चंद्र आचार्य, शक्ति कुमार, अमृता कुमारी, हरि आदि अन्य भी उपस्थित थे.

