खगड़िया। जिले में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया की हत्या कर दी जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने समाहरणालय रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। जाम को खत्म करने आई पुलिस से लोगों की झड़प भी हो गयी। इस दौरान आवेश में आकर पूर्व मुखिया की बेटी ने पुलिस का कॉलर पकड़ लिया और यह धमकी दी कि वह हत्यारों से बदला लेगी।
Total Downloads: 83
आनंदपुर मारन पंचायत के पूर्व मुखिया की हत्या के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने घटना में संलिप्त अपराधी कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाश के साथ शहर के कचहरी रोड को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान जाम स्थल पर सदर विधायक पूनम देवी भी पहुंची है। एमएलए प्रदर्शनकारियों को समझा रही है लेकिन मृतक के परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

आपको बता दें की कल रात सदर थाना के शहर के मील रोड बाजार में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रदुमन लालराय को गोली मारकर ह्त्या कर दी थी। हालांकि पुलिस का हाथ इस मामले में अभी भी खाली है। इन सबके बीच परिजनों का कहना है कि करीब 70 एकड़ जमीन को लेकर अलौली प्रखंड के हथवन गांव के लोगों से मुखिया का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पूर्व मुखिया की हत्या की गयी है

