जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को शनिवार दोपहर 12.20 बजे पुलिस ने उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद टुनटुन साह ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। पुलिस उन्हें पहले सदर अस्पताल ले गयी, जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आम दिनों की तरफ शनिवार को भी जिप अध्यक्ष अपने कार्यालय पहुंचे। दोपहर में एक स्टाफ को खोजते हुए वे अपने चैंबर के गेट पर जैसे ही पहुंचे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया। शाहकुण्ड थानाध्यक्ष अपने साथ अन्य अधिकारी और जवानों को लेकर उन्हें गिरफ्तार करने आये थे।

जिप अध्यक्ष को पुलिस गिरफ्तार करने आयेगी, इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। शाहकुण्ड थाने में सितंबर 2016 में मारपीट के एक केस में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए आरोपी टुनटुन साह के खिलाफ एक अगस्त को गैरजमानतीय वारंट जारी किया था। उसी वारंट के आलोक में उनकी गिरफ्तारी हुई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *