खगड़िया। शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नहीं आने से नाराज दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। अक्षरा को देखने की आस लिए देर रात तक दर्शक कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन जब अक्षरा नहीं पहुंची तो दर्शक आक्रोशित हो गए और जमकर तोड़-फोड़ की।

बता दें कि शहर के ही कुछ लोगों ने ‘एक शाम शहीदों ने नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री सह गायिका अक्षरा सिंह का प्रोग्राम रखा गह था। इसको लेकर दर्शकों से 150 रुपये टिकट के रूप में वसूला गया था, लेकिन अक्षरा सिंह देर रात तक प्रोग्राम में नहीं आई। इसके बाद वहां मौजूद दर्शक आक्रोशित हो गए और तोड़-फोड़ करने लगे।

इस घटना में सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दी गई। कई लोग वहां मौजूद कुर्सियां साथ लेकर चले गए। दर्शक इस कार्यक्रम के आयोजक की पिटाई करने के लिए हाथ में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर घूमते नजर आए। इसके कारण देर रात तक शहर की सड़कों पर दहशत का माहौल बना रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *