पटना। अमूमन राजधानी की सड़कों पर आपने कुछ युवकों की आपस में मारपीट या झगड़ा करते जरूर देखा होगा। लेकिन आज हम आपको कुछ युवतियों की बीच सड़क पर लड़ाई दिखा रहे हैं। इस लड़ाई में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस भी है। बताया जा रहा है कि ये घटना दो लड़कियों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुई है।
Total Downloads: 192
दरअसल, राजधानी पटना में लड़कों का ही नहीं, लड़कियों का भी गैंग सक्रिय है। जो स्कूटी से चलती है, लेटेस्ट गैजेट रखती है और फौरन महज एक कॉल पर शहर में कहीं भी पहुंच कर धमाल मचा देती है। ऐसा ही एक मामला पटना के गांधी मैकडोनल्स के पास नजर आया। बीच सड़क पर ही लड़कियों की दो ग्रुप आपस में भीड़ गए। फिर क्या था, जमकर हुई झोटाझोटी और खूब चले लप्पड़-थप्पड़।

वीडियो बनाते रहे लोग
इस दौरान युवतियों की दंगल का गवाह बना मैक डोनल्स के बगल में स्थित सुधा का वो बूथ जहां जमकर हुई दो गुटों की युवतियों में जमकर मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार ये सारी घटना एक युवक से दो लड़कियों की प्रेम के कारण हुआ। इतना ही नहीं, इस दौरान कई लड़के और आसपास के दुकानदार भी युवतियों के इस दंगल को देखते रहे और वीडियो बनाते रहे।

