खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास पंचायत के बहियार में बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक अपराधी को पैर में गोली लग गई। जबकि आधे दर्जन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्‌ठा हुआ है। इसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तो अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों से हुई गोलीबारी से इलाज में हड़कंप मच गया।

इसमें अपराधी अजय महंथ को पैर में गोली लग गई। फिलहाल जख्मी अपराधी का इलाज सदर अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में किया जा रहा है। अन्य अपराधी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *