खगड़िया बेलदौर प्रखंड के एक शिक्षक का ग्रामीणों के साथ गांजा पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षक की पहचान मध्य विद्यालय केहर मंडलटोला के सहायक शिक्षक विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उक्त गंजेरी शिक्षक स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांजा पी रहे थे। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। शिक्षक के इस तरह नशा के सेवन करने को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि एक शिक्षक जिनपर बच्चों के भविष्य को बनाने की जिम्मेदारी है वे अगर ऐसा करेंगे तो समाज को कैसा संदेश मिलेगा।
Total Downloads: 160
वीडियो देखकर होगी कार्रवाई
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर ने बताया कि- उनके पास भी वीडियो वायरल की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। बिहार सरकार नशा मुक्ति की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में शिक्षक का नशा सेवन करना बेहद गंभीर मामला है। डीईओ ने बताया कि उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
गांजा पीकर लेते हैं कक्षा
मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि- उक्त शिक्षक रोज गांजा और अन्य नशे की सामग्री का उपयोग करते हैं। लोगों ने बताया कि शिक्षक गांजा पीकर ही स्कूल के अंदर प्रवेश करते हैं। लोगों ने बताया की गांजा की नशा में ये शिक्षक बच्चों को कैसी शिक्षा दे रहे हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

