खगड़िया। खगड़िया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गांजा के साथ दो तस्करों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास बैग से एक किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधेपुरा जिले अंतर्गत चौसा थाना के लौवा लगान गांव के अंशु कुमार और पांडव कुमार के रूप में पहचान हुई।

गिरफ्तारी को लेकर बताया गया कि खगड़िया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर 15626 अगरतला-देवघर एक्स्प्रेस ट्रेन से दोनों गांजा तस्करों को मार्गदर्शी दल के सदस्यों द्वारा पकड़ा गया।

मार्गदर्शी दल के सदस्य सिपाही बबलू कुमार, शंकर कुमार रजक और अवध किशोर चौधरी ने दोनों तस्कर को पकड़ा। जिसे खगड़िया जीआरपी को सौपा गया। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *