खरीक। गुरुवार की देर शाम कटिहार से बरौनी जाने वाली संध्या ट्रेन गुजरने के बाद खरीक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के फर्श पर रोती-विलखती एक माह की नवजात बच्ची मिली। रोने की आवाज सुनकर वहां यात्रियों समेत आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। इलाके में गश्ती कर रही पुलिस स्टेशन पहुंची।
स्टेशन निवासी पार्वती ने ली देखरेख की जिम्मेदारी
नवजात को हेल्थ चेकअप के लिए पुलिस पीएचसी ले गई। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया। इसके बाद नया टोला भवनपुरा रेलवे स्टेशन निवासी शंकर मंडल की पत्नी पार्वती देवी ने उसके देखरेख की जिम्मेदारी ली।

पार्वती ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी का 15 साल हुए हुई, उसे कोई संतान नहीं है। यदि यह बच्ची की मां नहीं ले जाए, तो इसे बेटी को देगी, वह इसे अपनी बेटी बनाकर पालेगी। नवजात को देखने से किसी अच्छे परिवार की लग रही थी। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि आगे की प्रक्रिया की जा रही है।


