पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दरभंगा और भागलपुर में जल्द ही साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की जाएगी। सचिवालय स्थित कक्ष में सूचना प्रावैधिकी विभाग के भारत व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री मोदी ने आज समीक्षा बैठक की। इस दौरान केंद्र सरकार के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पटना के पाटलिपुत्र इंडस्टियल एरिया में 3 एकड़ भूमि पर बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का विस्तार भी किया जाएगा।

Whatsapp group Join

मोदी ने कहा कि बक्सर व मुजफ्फरपुर में नाइलेट सेंटर (इलेक्ट्रॉनिक्स पढ़ाई का केंद्र) का निर्माण अगले साल मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत नेट परियोजना के दूसरे चरण में शेष 2,854 पंचायतों में से 1,694 में फाइबर बिछाने के साथ प्रथम व दूसरे चरण में राज्य की कुल 8,364 पंचायतों में से 7,625 पंचायतों में फाइबर बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है।

राज्य सरकार 5,200 पंचायतों में कार्यरत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को प्रति महीने 3,500 रुपये उपलब्ध करा रही है जिनके माध्यम से गांवों में इंटरनेट सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा एसटीपीई केंद्र की स्थापना के लिए दरभंगा व भागलपुर के आइटीआइ महाविद्यालयों के लिए सरकार ने उपलब्ध करा दी गई है जमीन।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *