श्रावणी मेला के दौरान रांची-भागलपुर-रांची के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। उपरोक्त जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ राहुल रंजन ने एक विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को दिया। रंजन ने बताया कि यह गाड़ी 29 जुलाई से 26 अगस्त के बीच ट्रेन नंबर 08611 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में रांची से रविवार और बुधवार को चलेगी और दूसरे दिन 11 बजे रात को भागलपुर पहुंचेगी।

30 जुलाई से 27 अगस्त के बीच ट्रेन नंबर 08612 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में भागलपुर से सोमवार और गुरुवार को दोपहर 2:20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 4 बजे रांची पहुंचेगी। इस दौरान दो दोनों स्पेशल ट्रेन 9 ट्रीप लगाएगी।

स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और दूसरे दर्जे के सामान्य डिब्बे रहेंगे। यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, जयचंडी पहाड़, भोजूडीह, महुदा, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी और मुरी स्टेशनों पर रुकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *