पटना : अक्‍सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावत’ के बारे में बात करते हुए एक विवादित बयान दे दिया। कहा कि इतिहास के साथ अगर छेड़छाड़ की गयी, तो उसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा। अगर किसी में हिम्‍मत है तो मोहम्मद साहब पर फिल्म बना के उनका चरित्र दिखाये।

दरअसल, राजस्थान के बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सवाल उठाया कि ‘क्या देश में कोई गांधी जी को भांगड़ा या कत्थक करते हुए दिखा सकता है?

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब राजस्थान में पद्मावती की शूटिंग हो रही थी तब भंसाली ने क्यों नहीं इसे बंद किया। गांधी जी पर फिल्म बने और उनको कत्थक और भांगड़ा में दिखाये तो मैं माफ नहीं करूंगा। क्या हिम्मत है किसी को कि मोहम्मद साहब पर फिल्म बना के उनका चरित्र दिखाये?

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिल्मों में हमेशा हिंदूओं और हिंदू धर्म को ही क्यों निशाने पर लिया जाता है? क्‍या पद्मावत में घूमर डांस दिखाना उचित था? क्‍या रानी ऐसा करती थी? उन्होंने कहा कि फिल्म ‘पद्मावत’ या अन्य कोई ऐतिहासिक फिल्म के इतिहास के साथ अगर छेड़छाड़ की गयी, तो उसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *