भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि सरकार अपराध और अपराधियों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में सख्त हैं और उम्मीदहै कि वे अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे। गुरुवार को एक होटल में मीडिया से उन्होंने कहा किभागलपुर में जिस तरह से खुलेआम अपराधियों ने लूट व गोली मारने की घटना को अंजाम दिया, यह चिंताजनक है। लेकिन पुलिस अराधियों को पकड़ने में लगी है। उन्होंने भी हाईकमान से इस मामले में बात की है।
Total Downloads: 107
घोघा-पंजवारा सड़क का निर्माण जून तक पूरा होने की उम्मीद : शाहनवाज
घोघा से पंजवारा तक करीब 44 किलोमीटर की दो लेन की सड़क 266 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। जून तक इसके पूरा होने की संभावना है। दस मीटर चौड़ी बन रही ये सड़क भागलपुर को झारखंड से सीधे जोड़ेगी।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने इसकी जानकारी गुरुवार को कहलगांव में पत्रकारों को दी है। उन्होंने पीरपैंती के कमलचक के शहीद बीएसएफ जवान बीके यादव के बड़े भाई श्रीनिवास यादव से फोन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की बातचीत कराकर शहीद जवान के नाम पर कमलचक गांव में हेल्थ सेंटर की स्थापना का भी आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जीएसटी,नोटबंदी लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्व के गरीब देश पीएम मोदी की ओर आशा भरी नजरे गड़ाए हुए हैं। उन्होंने कहा की 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी नाम का कोई भी मुकाबला नहीं होगा। साथ ही बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए जीतेगी। प्रेस वार्ताके दौरान पूर्व मंत्री दिलीप कुमार सिन्हा,पूर्वजिप उपाध्यक्ष कन्हैया मंडल,जिला प्रवक्ता पवन कुमार मिश्रा, मनोज यादव,राजकुमार सरसहाय, अक्षय कुमार कुशवाहा, मनोज चौधरी, मो. नवाव, मो. मकबूल, कन्हाय साह, गौतम कुमार चौधरी सहित काफी संख्या में
भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

