गोपालपुर : इस्माइलपुर के युवा जिला पार्षद ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी व डीएम भागलपुर को लिखित आवेदन देकर इस्माइलपुर प्रखंड की विभिन्न सडकों की ततकाल मरम्मत कराने की माँग की है. अपने आवेदन में जिला पार्षद ने बताया है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत वर्ष 2015-16 में केलाबाडी से 519 टोला तक, चाँदनी चौक से मालपुर गाँव तक, बसगडा से जोतगोविन्द तक व वर्ष 2016-17 में रघुनी टोला से मनधत टोला तक, इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय से नारायणपुर तक व एमआर रोड छोटी परबत्ती पीडब्लूडी रोड से बजरंगबली स्थान पीडब्लूडी जहान्वी स्कूल रोड का निर्माण करावाया गया था.

उक्त सभी सडकें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं. जिसे ततकाल मरम्मत कर चलने लायक बनाने की माँग की है. साथ ही एनएच 31लक्ष्मी होटल स् लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला 14नंबर सडक पिछले 10वर्षों से पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गई है.जिस कारण आये दिन दुर्घटना होते रहती है.

अतएव प्राथमिकता के आधार पर इस सडक का जीर्णोद्धार करने की माँग की है. साथ ही समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लक्ष्मीपुर लोहा पुल सडक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया है. लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला में पुल निर्माण के तीन साल बाद भी संपर्क पथ नहीं बनाये जाने नाराजगी व्यक्त करते हुए ततराल संपर्क पथ निर्माण कराने की माँग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *