रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध तेज नारायण मंडल की शुक्रवार की की देर रात्रि संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक के पुत्र सुबोध मंडल के द्वारा गांव के ही कुमोद मंडल एवं दिलीप मंडल के विरुद्ध अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है । रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए दिए अपने आवेदन में सुबोध मंडल ने उक्त दोनों लोगों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया है कि पिछले 12 सितंबर के दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास उनके पिता गांव के ही लड्डू साह के कपड़े के दुकान के सामने उक्त दोनों आरोपियों के अलावे गांव के ही अन्य चार पांच लोगों से बातचीत के दौरान हंसी मजाक कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उनके पिता को धकेल दिया और वे सड़क पर गिर पड़े। अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिरने के कारण सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई । आनन-फानन में परिजनों ने उसे भागलपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सकों द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया । मगर वहां भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया । इसके बाद परिजनों द्वारा वृद्ध को चापरदियारा स्थित अपने घर लाया गया जहां उनकी शुक्रवार की देर रात मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा खुलासा: थानाध्यक्ष

रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने बताया कि वृद्ध के पुत्र के द्वारा गांव के ही दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *