नारायणपुर : सरकार के घोषणा और लिखित निर्देश के बावजूद इंटर कर रहीं छात्राओं का नामांकन शुल्क माफ नहीं किए जाने के मुद्दे पर बुधवार को भाजपा नेता कुमार धनंजय सुमन के नेतृत्व में कई गया. धनंजय कुमार सुमन ने बताया कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार अनसुचित जाति / जनजाती एवं महिलाओं से स्नातकोत्तर तक की निशुल्क शिक्षा का निर्देश दिया गया है

अर्थात किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लेगेगा, सरकार इनके खर्ज का परिवहन करेगा. परन्तु सरकार के शिक्षा विभाग के लगातार पॉच पत्र दिए जाने के बावजूद धड़ल्ले से इन छात्रों से वसूली की जा रही है. यदि यह नियम लागू होती है तो खास कर महिलाओं को बहुत बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. लेकिन इनवर्सिटी इन नियमों की अन्देखी कर रहा है.

यदि इस नियम का इनवर्सिटी पालन नही करती है तो राज्यव्यापी आन्दोलन महाविद्यालय और इनवर्सिटी के विरुद्ध किया जाएगा. जरुरत पड़ने पर अन्सन किया जाएगा पर इन छात्रों का हक हर हाल दिलवाया जाएगा. इनवर्सिटी की मनमानी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी साथ ही साथ अविलंब ली गई राशी वापस महाविद्यालय को करना होगा. मामला पूरे बिहार का है जहॉ धड़ल्ले से इनवर्सिटी मनमानी कर रहा है अत: पूरे बिहार के पैमाने पर यह लड़ाई लड़ी जाएगी और शिक्षा विभाग के इन दुकानदार को सबक सिखाया जाएगा.

कहते हैं प्राचार्य

जेपी कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर विभांशु मंडल ने कहा की हमें यह पत्र अक्टुबर माह में हीं मिली. विभाग के द्वारा दिशा निर्देश के लिए पत्र निर्गत किया गया. यदि दिशा निर्देश दिया गया तो ली गई राशी वापस की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *