नवगछिया : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित है. वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के वर्ग 5 में अध्ययनरत छात्र एवं छात्रा ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं.

प्रखंड रंगरा चौक से 400 आवेदन भरवाने का लक्ष्य रखा गया है सभी संकुल समन्वयक को कहा गया है संबंधित प्रधानाध्यापक शिक्षक छात्र एवं अभिभावक से मिलकर फॉर्म भरने हेतु प्रेरित करें कम से कम सभी विद्यालयों से दस-दस बच्चे जरूर आवेदन करें इस संबंध में कल पुन: जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *