पूर्वी चंपारण से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जिले के हरसिद्धी में एक दुल्हन ने जयमाला के स्टेज पर दूल्हे को देखकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के तेवर देखकर वर और वधू पक्ष के लोग चौंक गए। जब दुल्हन से शादी से मना करने की वजह पूछी गई तो उसने सबके सामने कहा कि वह काले रंग के लड़के से शादी नहीं करेगी।
Total Downloads: 102
दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसके तल्ख तेवर को देखकर बारात बैरंग वापस लौट गई। इस घटना की चौतरफा चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरसिद्धी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में निर्धारित तारीख पर बारात आई हुई थी। वधु पक्ष ने बारात का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया।
सभी रीति-रिवाज के बाद जब जयमाला का वक्त आया तो हाथों में वरमाला लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची। इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। दूल्हे का चेहरा देखने के बाद दुल्हन भड़क गई। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह काले रंग के लड़के से शादी नहीं करेगी। परिजनों के समझाने के बावजूद युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।

