पुलिस लाइन में बगावत करने वाले 167 रंगरूटों और 8 पुराने सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब उनपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। नौकरी से हटाए गए इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेगी। वारंट मिलने के बाद इन लाेगों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन होगा। पुलिस उनके घरों तक जाएगी। पुलिस ने इन नामजदों के घर का पता हासिल कर लिया है।

वारंट मिलने के बाद ही पुलिस की दबिश घर पर बढ़ जाएगी। इनपर चार केस दर्ज हैं। हत्या के प्रयास, जानलेवा हमला, तोड़फोड़, पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट, हंगामा, सरकारी काम में बाधा डालने, घटना की साजिश करने, रंगरूटों को भड़काने, दंगा करने समेत अाईपीसी की दो दर्जन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जिन 175 लोगों को बर्खास्त किया गया है उनकी गिरफ्तारी होगी।

गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेगी। वारंट मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इधर, नाथनगर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और बीएमपी 5, 10, 14 व 16 में जो बर्खास्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मी ट्रेनिंग के लिए गए थे, उन्हें वहां से नोटिस थमा दिया गया कि है उनकी ट्रेनिंग नहीं होगी। सूत्रों का कहना है कि 175 पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी पर ही कार्रवाई रुकने वाली नहीं है,

बल्कि पुलिस लाइन में बगावत करने के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात करीब 75 पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटा दिया जाएगा। सूत्रों का कहना इन 75 की भी संलिप्तता पाई गई है। इनका फुटेज भी पुलिस को मिल गया है। पुलिस लाइन सूत्रों का कहना है कि जो इस घटना में शामिल थे और नामजद नहीं हुए हैं, वे लाइन से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *