नवगछिया : कई माह से बंद नवगछिया पीएचसी के लेखक कक्ष का ताला गुरुवार को नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर दंडाधिकारी नवगछिया पीओ संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में तोड़ा गया. पीएचसी का के लेखा कक्ष का ताला तोड़ने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में कार्यालय के दस्तावेजों कि मिला कर्मियों द्वारा की जा रही थी.
दंडाधिकारी सह मनरेगा पीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दस्तावेजों की मिलान के बाद इसकी रिपोर्ट नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौपी जाएगी. मालूम हो कि नवगछिया पीएचसी के लेखापाल मो नजर इमाम बिना किसी सूचना के कई माह से कार्यालय में ताला बंद कर कार्यालय नहीं आ रहे थे. इस संबंध में पिछले दिनों नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ वीपी राय द्वारा सिविल सर्जन के निर्देश पर नवगछिया थाना में सरकारी कार्य को बाधा पहुंचाने, बिना सूचना के कार्यालय नहीं आने, कार्य मे लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद एसडिओ के निर्देश पर गुरुवार को पीएचसी के लेखा कक्ष का ताला दंडाधिकारी की मौजूदगी में तोड़ा गया. मालूम हो कि लेखक अक्ष बंद रहने के कारण कर्मियों का भुगतान, आशा कार्यकर्ताओं का लाभ, टीकाकरण कर्मी की राशि का भुगतान सहित अन्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का कार्य बाधित था.


