नवगछिया : नवगछिया के श्रीपुर निवासी दरोगी सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी नवगछिया नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव को नवगछिया व्यवहार न्यायालय से जमानत पर रिहा कर दिया गया है. देर रात नवगछिया उपकारा से रिहा हुए टीएन यादव अपने समर्थकों के साथ अपने गांव रसलपुर पहुंचे.

टीएन यादव ने कहा कि उसे इस हत्याकांड में बेवजह फंसाया गया है. वे इस हत्याकांड में कहीं नहीं है. घटना के दिन वे प्रमाणिक रूप से नवगछिया से बाहर थे. ऐसी स्थिति में उसके विरोधियों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया.

लेकिन न्यायिक प्रक्रिया पर उन्हें पूरा भरोसा है. टीएन ने बताया कि अब वे जनता की सेवा खुल कर करेंगे और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष भी करेंगे. मालूम हो कि दारोगी सिंह हत्याकांड में नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद टीएन यादव ने 12 जनवरी को व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया था.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *