टीएमबीयू में रिजल्ट में गड़बड़ी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। ग्रामीण अर्थशास्त्र की छात्रा डेजी कुमारी और होमसाइंस की छात्रा रश्मि कुमारी के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला पिछले हफ्ते आने के बाद अब शनिवार को एसएम कॉलेज के सत्र 2014-17 के बीकॉम पार्ट-थर्ड की छात्रा ममता कुमारी के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आ गया।
Total Downloads: 79
उसका रिजल्ट करीब डेढ़ महीने पहले जारी हुआ था। इसमें वह जीएस पेपर में फेल दिखाई गई। इस पेपर में उसे 23 अंक थे। लेकिन छात्रा को लग रहा था कि उसे इससे ज्यादा अंक अाने चाहिए थे। उसने 25 जुलाई को कॉपी की प्रति निकलवाने के लिए आवेदन दिया। लेकिन कॉपी की प्रति नहीं मिली।


दोबारा उसने चार सितंबर को आवेदन दिया तो आठ सितंबर को कॉपी की प्रति मिली। उसने देखा कि उसे 33 अंक थे लेकिन कॉॅपी पर कुल योग 23 लिखा गया था। छात्रा ने इसकी जानकारी परीक्षा विभाग को दी और रिजल्ट सुधारने का आवेदन दिया है।

