नवगछिया। विमला देवी नेत्रालय गोशाला रोड नवगछिया के डॉ संदीप कुमार ने डिमाहा गांव के पंचायत कृषि कार्यालय में 148 नेत्र रोग के मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया। 31 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए विमला देवी नेत्रालय बुलाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया तथा मरीजों के बीच मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी व ग्रामीणों ने सराहनीय सहयोग किया। मौके पर नेत्रालय के सहयोगी शोएब आलम, गौतम चौधरी व बिट्टू शर्मा की मौजूदगी देखी गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
