ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के नंदग्राम कदवा में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. मालूम हो कि आज से करीब 2 वर्ष पहले गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के द्वारा इस अस्पताल का शिलान्यास किया गया था.

खैरपुर कदवा में, शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी नहीं बन पाया उप स्वास्थ्य केंद्र.

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने किया था इसका शिलान्यास

यहां अस्पताल बन जाने से ज्यादातर महिलाओं को प्रसव पीड़ा से मिलेगी निजात

जो आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने बताया- यहां जमीन की भी कोई समस्या नहीं है. इसके लिए ग्रामीण गोन्दी मंडल व राम मंडल ने भी करीब पहुंच कट्ठा जमीन अस्पताल में दे दिया है. उन्होंने बताया हम लोग यह सोचकर जमीन दे दिए की खैरपुर पंचायत में एक स्वास्थ्य केंद्र हो जाएंगे तो आपातकाल में यहां के लोगों का इलाज संभव हो पाएगा. लेकिन, आज तक इस तरह की सुविधाएं यहां नहीं हो सकी.

विधायक प्रतिनिधि घनश्याम मंडल से पूछा गया तो उन्होंने बताया- पहले का एस्टीमेट पुराना था. नई एस्टीमेट के लिए काम रुका हुआ है. नया स्टीमेट मिलने के बाद अस्पताल का निर्माण कार्य चालू कर दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *