शनिवार को शहर में अाग लगने की दो घटनाओं पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से टल गया। तिलकामांझी चौक पर होटल फरहा वाली गली में खड़ी स्कोडा कार में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच आग को बुझाया। बोनट के भीतर से धुआं निकलने के बाद अचानक लग लग गई।

हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, खलीफाबाग चौक पर बीबी नसीबन के मकान में आग लगने से चार लाख का नुकसान हो गया। आग शार्ट-सर्किट से लगी। इसमें इन्वर्टर, उसका बैटरी, टीवी व कीमती कपड़े जल गए। बीबी नसीबन के बेटे मो. मंजर आलम ने बताया कि इलाज के लिए रखे 70 हजार रुपए भी जल कर राख हो गये।

आग लगने की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। नीचे मंजर आलम की दुकान है, जबकि ऊपर घर। मकान करीब 102 साल पुराना है। दिवाली की खरीदारी के समय आग की सूचना से खलीफाबाग चौक पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रैफिक जाम लग गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

तिलकामांझी के फरहा होटल की गली में कार में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

खलीफाबाग चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक घर में लगी आग।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *