नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में तीन युवकों को रंगे हाथ दबोच लेने का दावा किया है. तीनों युवकों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. तीनों युवक तेतरी गांव के निवासी उत्तर कुमार, राजीव कुमार व राजन है. मामले में पुलिस ने छान बीन शुरू कर दी है.

