आज शुक्रवार है जिसे मां लक्ष्मी का दिन कहा जाता है. मां लक्ष्मी की पूजा हर कोई करता है. क्योंकि उनके बिना जीवन की नैया पार नहीं हो सकती है. लक्ष्मी मां को धन की देवी कहते हैं और बिना धन के कुछ भी संभव नहीं है, इसी कारण लोग तरह-तरह की पूजा करके मां को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं ताकि उन पर माता की कृपा बनी रहे और उन्हें धन की कमी ना हो.

अगर आप चाहते है आपके घर में हमेशा धन वर्षा होती रहे. तो हम आपको बता दें कि हिन्दू शास्त्र आपकी इसमें मदद कर सकते हैं. क्योंकि इनमें वह सामर्थ्य है कि ये आपको धन दिलवाएंगे भी और वह धन आपके पास बना भी रहेगा. जिन लोगों को हिन्दू धर्म का सही से ज्ञान है उन्हें शास्त्रों की महत्वता समझाने की कोई जरूरत नहीं होती. क्योकि वे जानते है की शास्त्रीय उपाय यदि सही रूप से किया जाए तो वह अवश्य ही फल प्रदान करता है.

यहां हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं कि कैसे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. यह उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी से जुड़ा है. मां लक्ष्मी की उपासना ही आपको धन दिलवाएगी. इसके लिए आपको निरंतर एक मन्त्र का जाप करना होगा परन्तु इस मन्त्र के जाप के समय कुछ विशेष नियम का पालन करना होगा.

मंत्र जाप आरंभ करने से पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है. सुबह स्नान करने के बाद अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाएं और फिर ऊं श्रीं श्रिये नमः मंत्र का 108 बार यानि कि एक माला का जाप करें. इसके बाद दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भरवान विष्णु का अभिषेक करें. यह प्रकिया तीन शुक्रवार जरूर करें. इससे भगवान लक्ष्मी जल्द ही प्रसंन हो जाती है. मन्त्र जाप पूरा करने के पश्चात माता लक्ष्मी को खीर तथा मिश्री का भोग लगाए। इसके बाद 7 वर्ष से छोटी कन्या को भोग लगाए तथा भोग में मिश्री एवं खीर का प्रसाद अवश्य दे. ये उपाय आपके धन में आने वाली सारी रुकावटों को दूर करेंगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *