नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, सीओ दयानंद राय, कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्र वर्मा, थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को नवगछिया के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी घाटों को दुरुस्त किया जाए. सभी जगहों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए.

नवगछिया नगर के गोपाल गौशाला , रेलवे नया टोला , मील टोला, नगर पंचायत के पास खरनई नदी पर बनने वाली घाटों को देखा इसके बाद विजयघाट घाट का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यहां एस डी आर एफ की टीम पुजा के दौरान तैनात रहेंगी और रोशनी का प्रबंध भी रास्ते में किया जाएगा.

उन्होंने नवगछिया नगर के मालगोदाम घाटों के छठव्रतियों के लिए इस बार नगर पंचायत की ओर से गोपाल गौशाला के पीछे घाट बनाकर छठ पूजा के निर्णय को लेकर शहर में प्रचार प्रसार कराने का निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. इस दौरान उनके साथ नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव, नगर पार्षद सह भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *