नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी प्रिंस राज ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई और खानपान बंद होने को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी ली

Whatsapp group Join

और तत्काल सिविल सर्जन से बात कर चालू करने को कहा। वहीं इस मौके पर इन्होंने हीट वेव कक्षा का भी निरीक्षण किया। वहीं अस्पताल परिसर के आसपास अतिक्रमण को लेकर के भी उन्होंने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पधारी डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि बिना सूचना के ही भोजन बंद कर देने को लेकर के हम लोगों ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर संवेदक पर कार्रवाई करने को कहा गया है, साथ ही साफ सफाई वाले संवेदक पर भी कार्रवाई करने की बात चल रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर 13 मार्च के बाद से ही भोजन बंद है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *